बलौदाबाज़ार, 27 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के निर्देशानुसार एसआईआर हेतु गणना पत्रको का शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले 7 बीएलओ को अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श निशा नेताम मंडावी भी उपस्थित थीं।
अपर कलेक्टर ने सभी बीएलओ को उनकी निष्ठा, समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी निर्वाचन कार्य को उसी प्रतिबद्धता व पारदर्शिता के साथ संपादित करने का आह्वान करते हुए कहा कि बीएलओ निर्वाचन प्रक्रिया की नींव होते हैं, जिनकी मेहनत से मतदाता सूची का अद्यतन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होता है।
ये बीएलओ हुए सम्मानित- लवन भरसेला के बलराम साहू,अमेरा, पलारी के सोनी कुर्रे,खानाकोट पलारी के कन्हैया साहू, नंदनिया, कसडोल, के केशर गोस्वामी,देवरी, भाटापारा चुम्मन,
गुर्रा, भाटापारा के अनुसुइया यादव एवं परसाडीह, भाटापारा टिकेश्वरी ध्रुव शामिल हैं।


