छत्तीसगढ़

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान बीएलओ लक्ष्मी यादव और पुष्पा कुलमित्र ने समय सीमा में किया शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन

मुंगेली, 27 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप जिले के बीएलओ एवं अभिहित अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य को उत्कृष्टता के साथ पूरा किया जा रहा है। अभियान के दौरान शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले सरिसताल की बीएलओ श्रीमती लक्ष्मी यादव तथा अभिहित अधिकारी श्री राजू साहू को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बीएलओ श्रीमती यादव ने बताया कि आपसी समन्वय और बेहतर टीमवर्क द्वारा जिम्मेदारी, सतर्कता और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने से मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन का कार्य समय पर पूरा हुआ है।
इसी प्रकार ग्राम नवागांव जैत की बीएलओ श्रीमती पुष्पा कुलमित्र तथा अभिहित अधिकारी श्री थानू कश्यप ने भी अपने क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सौंपे गए कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया। कलेक्टर ने उन्हें भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बीएलओ श्रीमती कुलमित्र ने बताया कि जिम्मेदारी और टीम द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य को सफलतापूर्वक किया गया हैं। उन्होंने कलेक्टर से सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *