जांजगीर-चांपा, 27 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने एवं प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध धान की खरीदी और परिवहन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की अवैध धान खरीदी या बेचने की जानकारी मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि अवैध धान खरीदी पर अधिकारी विशेष नजर बनाए रखे। कलेक्टर ने कहा कि सभी किसानों की एंट्री ऑनलाइन गेट पास सॉफ्टवेयर में होनी चाहिए और केन्द्र में जितने टोकन कटते है तो उन सभी टोकन की एंट्री अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जाएगी, साथ ही अधिकारी सभी किसानों के फोटो के साथ गेट पास में एंट्री होना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में धान खरीदी का काम किसानों से सीधे जुड़ा हुआ है और इसमें किसी तरह की अड़चन स्वीकार्य नहीं है। कलेक्टर ने कहा कि पीडीएस बारदाना का उठाव समय पर किया जाए। बैठक में सतर्क एप के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने सत्यापन कार्य समय पर हो, रकबा समर्पण, तुहर टोकन सहित विभिन्न विषय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी सुनिश्चित करे कि सभी खरीदी केंद्रों में पीने का पानी, शौचालय, तौल प्रबंध, कैंपस की सुरक्षा, किसानों के बैठने की व्यवस्था पूर्ण रूप से उपलब्ध रहें। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 13 दिसंबर को
मुंगेली, 04 दिसम्बर 2025/sns/-पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि तीनों विकासखंडों में इसके लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा हेतु कुल 05 हजार 432 छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया […]
अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी संयुक्त टीम द्वारा 50 बोरी धान जब्त
कवर्धा, 19 नवंबर 2025/sns/- जिले में अवैध धान परिवहन को लेकर निगरानी और कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में ग्राम शीतलपानी में संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहन की जांच की। परिवहनकर्ता नर्मदा साहू से धान परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। नियमों का […]
राज्योत्सव में सीताफल से पल्प और आइसक्रीम बनाने का प्रदर्शन
राज्योत्सव में सीताफल से पल्प और आइसक्रीम बनाने का प्रदर्शन महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने प्रशिक्षण महात्मा गाँधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय की अभिनव पहल रायपुर 02 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सीताफल से पल्प और आइसक्रीम […]

