जांजगीर-चांपा, 26 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों से जहां के भाग संख्या पर 800 या उससे अधिक मतदाता है और उस भाग संख्या के बीएलओ द्वारा 28 नवम्बर 2025 तक शत प्रतिशत गणना फॉर्म वितरण एवं संग्रहण व डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले प्रथम 03 बूथ लेवल अधिकारियों को किये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं 5,000 रुपए नगद पुरस्कार प्रदाय दिया जाएगा। यह पुरस्कार बीएलओ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के जिला स्तरीय समारोह में पुरस्कार का प्रदाय करेंगे। शत प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ का चिन्हांकन, चयन, संबंधित वि.स.नि. क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। ईआरओ द्वारा अनुशंसित बीएलओ ही पुरस्कार के लिए पात्र होंगे।
संबंधित खबरें
डिजिटल मार्केटिंग से जोडऩे कार्यशाला संपन्न
राजनांदगांव, 08 सितम्बर 2025/sns/- रेजिंग एण्ड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) योजना अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा निजी होटल में ”एमएसएमई को ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग से जोडऩे संबंधी कार्यशालाÓÓ का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सानू व्ही वर्गीस ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि उद्योग […]
आदर्श दलहन ग्राम योजना अंतर्गत मसूर फसल का समूह प्रदर्शन
कवर्धा, 26 दिसंबर 2025/sns/- कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा आदर्श दलहन ग्राम योजना के अंतर्गत मसूर फसल की उन्नत कास्त तकनीक विषय पर कृषक संगोष्ठी सह आदान सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन 02 दिसंबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मसूर की उन्नत किस्म कोटा मसूर-4 का समूह प्रदर्शन किया जा रहा है। कृषि […]
गंभीर बीमारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 17 सितम्बर को
राजनांदगांव, 11 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव द्वारा 17 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में […]

