जांजगीर-चांपा, 26 नवम्बर 2025/sns/- जिले के सोनसरी गांव के निवासी श्री मनराखन निर्मलकर के जीवन में वह पल आखिरकार आया, जिसका वे वर्षों से इंतजार कर रहे थे। गरीब परिवार से होने के कारण वे जर्जर कच्चे मकान में रह रहे थे जहां बरसात में टपकती छत, भीगती दीवारें और असुरक्षित रहने की मजबूरी उनके परिवार के लिए रोज़ की चुनौती थी। सीमित आय और आर्थिक तंगी के चलते ‘पक्के घर’ का सपना उनके लिए लगभग असंभव था।लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने उनके जीवन में उम्मीद की किरण जगाई। वर्ष 2024-25 में उन्हें 1.20 लाख रुपए की स्वीकृत राशि मिली, और इसी क्षण से उनके सपनों के घर का निर्माण शुरू हुआ। निर्माण के दौरान उन्हें महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से 90 दिवस की मजदूरी का भुगतान किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत जलवाहित शौचालय और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से एलपीजी गैस कनेक्शन मिला, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता और बेहतर हो गई। शासन की योजनाओं का यह समन्वय उनके लिए सुविधा, सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक बन गया।आज वे अपने नवनिर्मित पक्के घर में सुरक्षित, स्वाभिमान पूर्ण और गरिमापूर्ण जीवन जी रहे हैं। उनकी खुशी शब्दों में बयां नहीं होती। वे भावनात्मक होकर बताते हैं गरीबी के कारण घर बनाना मेरे लिए सिर्फ़ एक सपना था। प्रधानमंत्री आवास योजना ने मेरे उस सपने को घर की नींव में बदल दिया। आज मैं और मेरा परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। मैं शासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। श्री मनराखन की कहानी यह सिद्ध करती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सिर्फ़ घर नहीं देती – बल्कि सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य देती है। उनकी यह सफलता ग्रामीण भारत में चल रहे आवासीय परिवर्तन का सशक्त प्रमाण है और यह दिखाती है कि शासन की योजनाएं सही लाभार्थियों तक पहुँच कर उनके जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं।
संबंधित खबरें
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 345 पंजीकृत अप्रमाणित राजनीतिक दलों (RUPPs) को सूची से हटाने शुरू की कार्यवाही
रायगढ़, 27 जून 2025/sns/- मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में तथा निर्वाचन आयुक्तगण डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 345 पंजीकृत अप्रमाणित राजनीतिक दलों (RUPPs) को डीलिस्ट (सूची से हटाने) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये वे दल हैं […]
एनएमडीसी सीएसआर के तहत जनजातीय युवाओं हेतु रोजगार मूलक प्रशिक्षण कार्यक्रम
बीजापुर, 31 अक्टूबर 2025/sns/- एनएमडीसी, हैदराबाद स्थित केंद्रीय पैट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) द्वारा एनएमडीसी के नैगमिक सामाजिक दायित्व (CSR) अंतर्गत बस्तर संभाग के सातों जिलों दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर एवं नारायणपुर के जनजातीय उम्मीदवारों के लिए रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।प्रशिक्षण हेतु इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर से 15 […]
नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप हुए शामिल
नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप हुए शामिल रायपुर, 30 जून 2025/ केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में भारत मण्डपम नई दिल्ली के सभागार में सभी राज्यों के सहकारिता मंत्री तथा सहकारिता विभाग के सचिवों की राष्ट्रीय कार्यशाला का आज आयोजन किया गया। […]

