कवर्धा, 25 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर, जिला कबीरधाम में शैक्षणिक सत्र 2026-27के लिए कक्षा 6वीं एवं 9वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। कक्षा 6वीं में अनुसूचित जनजाति की 28, अनुसूचित जाति की 05 तथा अन्य वर्ग की 02 सीटें रिक्त हैं, वहीं कक्षा 9वीं में अनुसूचित जनजाति की 04, अनुसूचित जाति की 01 एवं अन्य वर्ग की 01 सीट रिक्त है। चयन परीक्षा 07 फरवरी 2026, शनिवार को दोपहर 12.00 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में वही छात्राएं पात्र होंगी जिन्होंने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं अथवा 8वीं की वार्षिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हो। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 15 जनवरी 2026 तक शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर में अनिवार्य रूप से जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालयीन समय में शिक्षा परिसर से प्राप्त किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
चक्रधर समारोह 2025 जबलपुर की कथक गुरु नीलांगी कालांतरे ने बिखेरी कला की छटा भाव लय और ताल के अद्भुत संगम से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
रायगढ़, 04 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के आठवें दिन कथक की प्रख्यात गुरु नीलांगी कालांतरे ने अपनी विलक्षण प्रस्तुति से ऐसा समां बाँधा कि पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूँज उठा। उनकी साधना, भाव-भंगिमा और मनमोहक नृत्य मुद्राओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।गुरु नीलांगी कालांतरे ने सात वर्ष की […]
धान खरीदी ड्यूटी में लापरवाही के कारण 4 कर्मचारियों का वेतन वृद्धि रोके जाने के आदेश
राजनांदगांव, 02 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में अवैध धान के आवक की रोकथाम हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। जिले में मंडी एवं नगर सेना के कर्मचारियों की ड्यूटी, सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन के रोकथाम हेतु अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगाई गई है। इसके अंतर्गत […]
सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक 17 जुलाई को
राजनांदगांव, 14 जुलाई 2025/sns/- सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में 17 जुलाई 2025 को दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी सदस्यों को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक […]

