सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सोमवार को बरमकेला ब्लॉक के दौरे पर रहे। उन्होंने देवगांव धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां धान खरीदी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, एसडीएम वर्षा बंसल और नायब तहसीलदार मोहन साहू, पुष्पेंद्र राज उपस्थित थे। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से कहा कि धान खरीदने से पहले धान की नमी की जांच करें, ढेरीं लगवाएं, बफर लिमिट, स्टेकिंग का ध्यान रखें, मिलर से अच्छा बारदाना ले, शासन के दिशा निर्देश के अनुरूप ही कार्य करें।। फटे हुए बारदाना का उपयोग करने पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को तत्काल सभी फटे बारदाना को अस्वीकार कर वापस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जितना बारदाना प्राप्त है उसे चेक कर लें और जितना फटे बारदाना है उसे वापस तत्काल करें और बिना फटे बारदाना को प्राप्त कर उसे उपयोग करें। किसानों से कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित शुष्क और साफ धान लाएं, धान कंकडरहित होना चाहिए। कलेक्टर द्वारा किसानों से किसी प्रकार का समस्या और सुविधा के बारे में पूछा गया तब किसानों ने अच्छा सुविधा का जिक्र किया।
संबंधित खबरें
जन-जन की आस्था को मिला सहारा : नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा
जन-जन की आस्था को मिला सहारा : नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा माँ बम्लेश्वरी के दरबार तक पहुँच श्रद्धालुओं के लिए अब और सुगम : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने चार बसों को दिखाई हरी झंडी:दो सौ श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए हुए रवाना कालीमाता सेवा समिति द्वारा निःशुल्क बस सेवा […]
आदिम जाति मंत्री श्री नेताम ने किया जर्नी ऑफ सेनीटेशन हाईजिन का किया शुभारंभ
रायपुर, 07 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन में आदिम जाति विकास, विकास विभाग के मंत्री एवं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खड़गवां जनपद ग्राउंड से राज्य की पहली अभिनव पहल जर्नी ऑफ सेनीटेशन हाईजिन (जोश) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थागत शौचालयों की नियमित, […]
पंडरिया शक्कर कारखाना– पेराई सत्र 2024-25 के किसानों को हुआ पूरा भुगतान
कवर्धा, 20 जनवरी 2026/sns/- लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया ने पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना बेचने वाले सभी किसानों का पूरा भुगतान कर दिया है। कारखाना में गन्ना विक्रय करने वाले 7,658 किसानों की शेष राशि 18.27 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कुल 2.73 करोड़ रुपये आज 19 […]


