छत्तीसगढ़

कौड़ीकसा धान उपार्जन केंद्र में युवा किसान जितेंद्र पांडे ने किया धान विक्रय

मोहला, 24 नवंबर 2025/sns/- ग्राम भर्रीटोला के युवा किसान जितेंद्र पांडे ने कौड़ीकसा धान उपार्जन केंद्र में अपने धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन जाकर टोकन प्राप्त और यह प्रक्रिया भी ऑनलाइन की तरह बेहद सरल और सहज रहा। टोकन मिलने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। जिससे उनका समय बचा और काम बड़ी आसानी से पूरा हो गया। किसान जितेंद्र पांडे ने धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि केंद्र में पेयजल, छांव, बैठने की सुविधा बिजली और धान रखने के लिए पर्याप्त बारदाना की पूरी व्यवस्था की गई हैं। धान तौलने की प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और व्यवस्थित रही। किसान ने कर्मचारियों के सहयोग और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि अब किसानों के लिए धान बेचने का कार्य पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। उन्होने बताया कि बेहतर व्यवस्थाओं और सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं ने उनका कृषि के प्रति विश्वास बढ़ाया है। इससे उन्हें न सिर्फ वर्तमान फसल में बल्कि भविष्य में भी उन्नत खेती के नए अवसर दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *