कवर्धा, 22 नवम्बर 2025/sns/- भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित राम्हेपुर कवर्धा में अंशधारी सदस्यों रियायती दर पर शक्कर वितरण किया जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यातिद कवर्धा के पेराई सीजन 2025-26 के संचालन को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर वितरण की अंतिम तिथि 29 नवंबर निर्धारित की गई है। कारखाना प्रबंधन समस्त अंशधारी सदस्यों से अपील करता है कि उक्त तिथि तक शक्कर का उठाव अनिवार्य रूप से कर लेवें। निर्धारित अवधि के बाद अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर का वितरण नहीं किया जावेगा। अंशधारी सदस्यों को रियायती दर 30 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रति शेयर 50 किलोग्राम शक्कर प्रदाय किया जा रहा है। अंशधारी सदस्यों को शक्कर प्राप्त करने के लिए शेयर प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, पिछले वर्ष 2024 में रियायती दर की मनी रसीद की छायाप्रति, अंशधारी सदस्य की आईडी प्रुफ के रूप में वोटर आईडीकार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेन्स बैंक पास बुक इत्यादि, अंशधारी सदस्य के अधिकृत सदस्य को भेजने की स्थिति में अधिकृत करने संबंधी आवेदन एवं अधिकृत सदस्य का आधार कार्ड, रियायती दर पर 30 रू. प्रति किलो के मान से राशि जमा कर शक्कर प्राप्त करना होगा। रियायती दर पर शक्कर वितरण कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक (अवकाश दिवस) को छोड़कर किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
संवाद की क्षमता किशोरों के भविष्य निर्माण में सहायक कलेक्टर
राजनांदगांव, 24 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में किशोरावस्था के दौरान शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर अभिभावकों की सकारात्मक एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में संवाद संस्कार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने सकारात्मक पेरेंटिंग एवं सशक्त युवा विषय पर […]
पीएम जनमन योजना सम्मान और आत्मनिर्भरता की राह पर बसंतपुर जहां कभी पगडंडी थी, आज विकास की पक्की सड़क
रायगढ़, 03 जनवरी 2026/SNS/- कभी बरसात के दिनों में बाहरी दुनिया से कट जाने वाली बसंतपुर बस्ती आज विकास के मानचित्र पर अपनी पहचान बना चुकी है। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत बनी पक्की सड़क ने गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं। मुख्य मार्ग से बस्ती तक बनी 2 […]
राज्य महिला आयोग ने दुर्ग में की जनसुनवाई, 35 मामलों पर हुई सुनवाई
कई मामलों में आपसी समझौते से निराकरण दुर्ग, 16 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रेरणा सभा कक्ष, बालगृह परिसर (पांच बिल्डिंग), महिला एवं बाल विकास कार्यालय दुर्ग में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी […]

