जगदलपुर, 21 नवम्बर 2025/sns/- भारत सरकार युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा नीति आयोग के आकांक्षी कार्यक्रम के बस्तर जिला प्रभारी अधिकारी श्री शोभित जैन के द्वारा शुक्रवार को दरभा विकासखंड में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण कियासंयुक्त सचिव ने सबसे पहले तीरथगढ़ पंचायत में आईएफसी की दीदियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया, इस दौरान दीदियों द्वारा बताया गया कि सोलर लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से सब्जियों की जैविक खेती कर रही हैं। इसके साथ ही जैविक खाद का स्वयं उत्पादन कर उसे एफपीओ के माध्यम से बाजार तक पहुँचाने की व्यवस्था की भी जानकारी दी। उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए उत्पादन बढ़ाने, बेहतर पैकेजिंग और बाजार विस्तार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संयुक्त सचिव श्री जैन ने इसके पश्चात डिलमिली में उद्यानिकी विभाग एवं उद्यानिकी महाविद्यालय द्वारा लगाए गए कॉफी प्लांटेशन का साइट विजिट किया गया। निरीक्षण के दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारी ने विभाग द्वारा किए जा रहे कॉफी उत्पादन से संबंधित कार्यों, पौधों की वर्तमान स्थिति, सिंचाई एवं रख-रखाव की प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री जैन ने कॉफी प्रोसेसिंग पूर्ण होने के बाद उसे बाजार तक पहुँचाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने पौधों की वृद्धि एवं भविष्य की संभावनाओं का मूल्यांकन करते हुए कॉफी उत्पाद के मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग एवं मार्केट लिंक तैयार करने पर विशेष जोर दिया। संयुक्त सचिव श्री जैन ने निरीक्षण में यूनेस्को की पर्यटन सूची में शामिल धुरमारास गाँव का अवलोकन किया। उन्होंने पर्यटन स्थल में बैम्बू राफ्टिंग, होम-स्टे संचालन करने वाले पर्यटन समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की। चर्चा में स्थानीय पर्यटन को सशक्त बनाने, होम-स्टे, पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने एवं बैम्बू राफ्टिंग को सुरक्षित और आकर्षक बनाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत यह भ्रमण ग्रामीण आजीविका संवर्धन, कृषि-आधारित उद्यम, पर्यटन विकास एवं स्थानीय समुदायों की आर्थिक स्थिरता को बढ़ाने की दिशा में किया गया। इस दौरान दरभा जनपद पंचायत सीईओ श्री बीरेंद्र बहादुर, आकांक्षी कार्यक्रम के जिला प्रभारी और आकांक्षी कार्यक्रम के फेलो भी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर प्रोजेक्ट निरामया नव्या 2025 का मेगा आयोजन
राजनांदगांव, 24 नवम्बर 2025/sns/- महापौर श्री मधुसूदन यादव ने मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के तत्वाधान में प्रोजेक्ट : निरामया नव्या 2025 अंतर्गत किशोरी स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता शिविर एवं मेगा स्वास्थ्य कैम्प का शुभारंभ किया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा […]
सांसद श्री संतोष पाण्डेय एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राजनांदगांव, 20 नवम्बर 2025/sns/- सांसद श्री संतोष पाण्डेय एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा ने आज रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य शासन की महत्वपूर्ण श्री रामलला […]
प्रधान जिला न्यायाधीश व कलेक्टर-एसपी ने किया उप जेल का निरीक्षण व्यस्थाओं का लिया जायजा, पेशी में बंदियों की शत प्रतिशत वीसी के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश
बलौदाबाजार, 26 जून 2025/sns/- प्रधान जिला न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी, कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बुधवार क़ो जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित उप जेल का निरीक्षण किया। उन्होने जेल की प्रशासनिक व्यवस्था, बंदी क़क्ष, वीसी रूम, पाकशाला, भोजन गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नये आपराधिक क़ानूनों के प्रावधानों […]



