कोरबा, 19 नवंबर 2025/sns/- पूरे राज्य सहित कोरबा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर से धान उपार्जन कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया है। इसी कड़ी में आज कोरबा के भैंसमा, करतला के रामपुर धान उपार्जन केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा धान विक्रय के लिए आए किसान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया साथ ही तौल मशीन एवं अन्य उपरकणो की पूजा अर्चना कर विधिवत शुरुआत की गई। समिति में कृषको ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी हैं। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से धान विक्रय सरल और समयबद्ध हो गया है। सभी कृषकों ने किसान हितैषी नीतियों की सराहना की और कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है। इस दौरान क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, तहसीलदार, खरीदी प्रभारी, सहकारिता निरीक्षक, खरीदी केंद्र नोडल और शाखा प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 नवम्बर तक
बलौदाबाजार, 19 नवम्बर 2025/sns/- जिले में संचालित समस्त शासकीय,अशासकीय महाविद्यालय,पॉलीटेक्नीक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आदि के संस्था प्रमुख व छात्रवृति प्रभारी को शिक्षा सत्र 2025-2026 हेतु पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति हेतु आवेदन कि अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025 निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन एवं स्वीकृति की कार्यवाही http://postmatricscholarship.cg.nic.in पर की जाएगी। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट […]
आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 24 दिसम्बर 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनुंद के आंगनबाड़ी केन्द्र 03 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8 वीं उर्त्तीण उक्त गांव के किसी भी […]
कृषि विज्ञान केन्द्र में सेवारत कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण
कवर्धा, 16 अगस्त 2025/SNS/- कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि विभाग के सेवारत अधिकारियों, कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. बी. पी. त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, द्वारा केन्द्र की गतिविधियों एवं […]

