बलौदाबाजार, 19 नवम्बर 2025/sns/- जिले में संचालित समस्त शासकीय,अशासकीय महाविद्यालय,पॉलीटेक्नीक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आदि के संस्था प्रमुख व छात्रवृति प्रभारी को शिक्षा सत्र 2025-2026 हेतु पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति हेतु आवेदन कि अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025 निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन एवं स्वीकृति की कार्यवाही http://postmatricscholarship.cg.nic.in पर की जाएगी।
पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा जिसमें विद्यार्थी, ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव एवं आधार सीडेड हो।


