सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2025/ sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम का जिले के सभी क्षेत्रों सराईपाली सारंगढ़ मार्ग, रायपुर सारंगढ़ व्हाया बलोदाबाजार मार्ग और सारंगढ़ दानसरा हरदी बायपास रोड का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता आर के कामरा ने आम सूचना जारी किया है कि, कोई भी व्यक्ति नेशनल हाइवे सड़क के दोनों ओर 40 फुट तक में कोई भी अवैध कब्ज़ा, ईंट, पत्थर, रेत, गिट्टी, लकड़ी, मिट्टी आदि नहीं करें। यदि सड़क निर्माण के दौरान ऐसा पाया जाता है तो उसे हटाया जाएगा और कोई विवाद, झगड़ा करता है तो शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धारा के तहत पुलिस कार्यवाही तथा एफआईआर की जाएगी।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका से श्रीमती बारले ने की भेंट
रायपुर, 01 जुलाई 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती उषा बारले ने सौजन्य भेंट की।
धान खरीदी महाभियान 2025 उपार्जन केन्द्र शिकारी केशली मे 11किसानों ने बेचा 416 क्विंटल धान
बलौदाबाजार, 19 नवम्बर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025 -26 मे समर्थन मूल्य मे धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रदेश सहित जिले मे शुरू हो गया है। तहसील सुहेला अंतर्गत उपार्जन केन्द्र शिकारी केशली मे मंगलवार को 8 किसानों ने टोकन लिया था जिससे 416 क्विंटल धान लगभग 9 लाख 85 हजार रुपये का बेचे। उपार्जन […]
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर आयोजित किये जा रहे विविध कार्यक्रम
बिलासपुर, 18 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025-26 अंतर्गत जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त 2025 को डिजिटल तिरंगा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन […]



