छत्तीसगढ़

धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा जयंती दिवस जनजाति समाज की वीरता त्याग और संस्कृति को समर्पित है उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

कवर्धा, नबम्बर 2025/sna/-कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित महराजपुर धान उपार्जन केंद्र में आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने परम्परागत रूप से तौल यंत्रों की पूजा-अर्चना कर, किसानों का तिलक करते हुए श्रीफल भेंट किया। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत कर किसानों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी और किसान उपस्थित थे।
इस दौरान ग्राम कांपा के किसान श्री भगत कौशिक से 36 क्विंटल धान का विक्रय किया गया। उप मुख्यमंत्री ने किसान के साथ मिलकर धान का तौल कराया एवं किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। उल्लेखनीय है कि महराजपुर उपार्जन केंद्र के अंतर्गत महराजपुर, कांपा, जीताटोला और डगनिया के कुल 769 पंजीकृत किसान हैं।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का व्यापक एवं गहन निरीक्षण करते हुए किसानों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं, तौल व्यवस्था, टोकन वितरण प्रक्रिया, परिवहन प्रबंधन तथा खरीदी से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की विस्तार से जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष ‘मोदी की गारंटी’ को पूर्ण रूप से लागू करते हुए किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका प्रत्यक्ष लाभ राज्य के लाखों किसानों तक पहुँच रहा है।
 उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों से धान खरीदी की प्रक्रिया अत्यधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और किसान-हितैषी ढंग से संचालित की जा रही है। इसी का परिणाम है कि किसानों को समय पर भुगतान, सुव्यवस्थित तौल, पर्याप्त बारदाना उपलब्धता और न्यूनतम प्रतीक्षा समय सुनिश्चित हो पाया है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक पंजीकृत किसान का धान खरीदा जाएगा, किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उपार्जन केंद्र में मौजूद किसानों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण, उनकी आय वृद्धि और कृषि क्षेत्र के सतत, समग्र और दीर्घकालिक विकास के लिए पूर्णतः समर्पित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी खरीदी व्यवस्था सुचारू रहेगी तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी किसानों के परिश्रम का सम्मान है। इसलिए सरकार और प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि हर किसान केंद्र से संतुष्ट होकर लौटे और उसे उसकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *