सारंगढ़ बिलाईगढ़,15 नवम्बर 2025/sns/- सारंगढ़ के समीप धान उपार्जन केंद्र छिंद में खरीफ वर्ष के धान खरीदी कार्य का शुभारम्भ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, किसानों और अतिथियों ने इलेक्ट्रानिक बाँट मशीन का अगरबत्ती जलाकर और नारियल फोड़कर किया।किसान विषम्भर दास महंत, गनपत साहू, रामचरण साहू ने धान का तौल कराया। किसानों में धान खरीदी के दौरान बहुत ही ख़ुशी और उत्साह का माहौल था। इस अवसर पर विषम्भर दास महंत, गनपत साहू, रामचरण साहू आदि किसानों का तिलक लगाकर और शाल, श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। कलेक्टर ने सहकारिता अधिकारी को निर्देश दिए कि कोई किसान अपना पूरा धान बिक्री करता है, उसके बाद उसके रकबा का समर्पण कराएं। इस दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी तरुण नायक, भरत जाटवर, आकाश भारद्वाज और अपेक्स बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी दूरस्थ व वनांचल क्षेत्र के लोगों की समस्याएँ
कोरबा, 23 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन के दौरान जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरण अनुसार आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।जनदर्शन में नागरिकों […]
मड़वा के खेत से धान खरीदी केंद्र तक खुशियों की फसल धान बेचकर संतुष्ट हुए चंद्रकुमार
जांजगीर-चांपा, 5 जनवरी 2026/sns/- जिले के ग्राम मड़वा निवासी श्री चंद्र कुमार साहू की कहानी आज मेहनतकश किसानों के लिए आशा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर सामने आई है। उचित समर्थन मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था से मिली राशि से अब वे बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों को लेकर निश्चिंत हैं। श्री साहू […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार रायपुर, 13 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का पूर्ववर्ती सरकार के दौरान […]

