बलौदाबाजार, 14 नवम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन एवं शिक्षा विभाग के समन्वय में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के योजनांतर्गत बाल दिवस के अवसर पर परियोजना कसडोल के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय सरखोर में चित्रकला, निबंध, भाषण, रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों को पुरूषकृत किया गया।
जिला मिशन समन्वयक श्रीमती प्रीति नवरत्न एवं वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ श्रीमती कौसिल्या सोनवानी के द्वारा विभागीय योजनाएं जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,महिला हेल्प लाइन 181, सखी वन स्टाप सेंन्टर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।


