कवर्धा, 13 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग, द्वारा जारी निर्देशों के पालन कबीरधाम जिले में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को नशा मुक्त जीवन की दिशा में प्रेरित करना और समाज में जनजागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों, चिकित्सा संस्थानों, महिला स्व सहायता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं, पुलिस विभाग, एन.एस.एस., एन.सी.सी. इकाइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। शपथ समारोह के पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करें एवं आयोजन के फोटो, वीडियो तथा रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को प्रेषित करें।
संबंधित खबरें
संभागीय अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन का करें मॉनिटरिंग कमिश्नर श्री डोमन सिंह
जगदलपुर, 16 जुलाई 2025/sns/- कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने हेतु संभागीय अधिकारी सकारात्मक प्रयास करें और नियमित तौर पर क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति का मॉनिटरिंग करने सहित मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें बेहतर सेवाएं […]
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 5 हजार 252 किसानों को 22 करोड़ 61 लाख रूपए का आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया भुगतान
राजनांदगांव, 02 अगस्त 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 5 हजार 252 किसानों को 22 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया। यह दिन जिले में पीएम किसान दिवस के रूप […]
चालू खरीफ सीजन में अब तक 6.39 लाख टन यूरिया वितरित गत वर्ष इसी अवधि में हुआ था 6.17 लाख टन का वितरण
रायपुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर किसानों के हित में एक बड़ी राहत मिल रही है। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए 60 हजार टन अतिरिक्त यूरिया का आबंटन स्वीकृत किया है। इसमें सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में 20 हजार टन, द्वितीय सप्ताह में 35 हजार टन और […]

