मोहला, 07 नवंबर 2025/sns/- भारत सरकार के निर्देशानुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 का पुन: शुभारंभ किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों, विशेषकर ग्रामीण एवं निम्न आय वर्ग की महिलाओं को रसोई के धुएँ से मुक्ति दिलाकर स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना है। योजना के अंतर्गत ऐसे सभी पात्र परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा जिनके पास अब तक गैस कनेक्शन नहीं है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को आवेदन सह घोषणा पत्र, राशन कार्ड की छायाप्रति, परिवार के सभी सदस्यों के अलग-अलग पन्नों में आधार कार्ड की छायाप्रति तथा महिला मुखिया के बैंक खाते की छायाप्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। यदि परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पहले से गैस कनेक्शन जारी है, तो वह परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपात्र होगा। जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्राम पंचायतवार क्लस्टर बनाकर सचिवों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के आवेदन एकत्र किए जाएंगे। जमा किए गए आवेदनों के परीक्षण के बाद पात्र हितग्राही को अपने निकटतम गैस एजेंसी में जाकर ई-केवाईसी कराना होगा, जिसके बाद ही उन्हें गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। यह योजना न केवल महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से उनके स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी सार्थक प्रयास है।
संबंधित खबरें
रायगढ़ अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में जिले के उत्तीर्ण 164 अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका
रायगढ़, 30 सितम्बर 2025/sns/- भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2025-26 के लिए आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। रायगढ़ जिले के पंजीकृत 526 युवाओं में से कुल 164 वा अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों […]
तमनार वन परि क्षेत्र में करेंट से हाथी की मौत प्रकरण में पांच और आरोपियों की गिरफ्तारी कुल संख्या हुई 10
रायगढ़, 08 नवम्बर 2025/sns/- तमनार वन परिक्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत के प्रकरण में वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक इस मामले में कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी […]
बीहड़ रास्ते, नदी-नाले पार कर पहुंचे कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत सुदूर गांव कमकानर
बीजापुर, 28 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे ने बीजापुर ब्लॉक के अत्यंत सुदूर और संवेदनशील क्षेत्र कमकानार पहुंच कर माता गुड़ी देवी तुलडोकरी के भव्य और विशाल मेले में पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए। यह विशाल मेला प्रतिवर्ष धूमधाम से आयोजित होता है जिसमें उड़ीसा तेलंगाना महाराष्ट्र […]

