छत्तीसगढ़

रैम्प योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला 6 नवम्बर को


बिलासपुर, 4 नवम्बर 2025/sns/- रैम्प योजना के तहत सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्योग, महिला उदयमियों, स्व सहायता समूह और पारम्परिक कारीगरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में 6 नवम्बर को 12 बजे से जल संसाधन परिसर के प्रार्थना सभा भवन में होगी। कार्यशाला का आयोजन सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्योग, महिला उदयमियों, स्व सहायता समूह और पारम्परिक कारीगरों को डिजिटल साक्षरता, डिजिटल प्लेटफार्म, मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एवं बीडीएसपी से जोड़ने एवं उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु गवर्नमेंट ई- मार्केटप्लेस (जेम) पर जुडने के लिए किया जा रहा है। जिला व्यापार एवं उद्योग के महाप्रबंधक ने जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लें। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग से संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *