छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष ने वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत बादाम का पौधरोपण कर किया शुभारंभ


राजनांदगांव, 16 अगस्त 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत बादाम का पौधरोपण कर शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और संरक्षण करने कहा। उन्होंने बच्चों को एक पेड़ मां के नाम और अपने नाम से पौधरोपण कर संरक्षित करने कहा।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय परिसर में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे। वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र के 15 विभिन्न स्थानों में विभिन्न प्रजातियों फलदार, छायादार जैसे 6 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है। यह अभियान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को पौधों की देखभाल और सरंक्षण की जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास करता है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष नगर पालिक निगम श्री पारस वर्मा, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री सौरभ कोठारी, श्री भावेश बैद, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *