कवर्धा, 03 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर का वातावरण पूरी तरह छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा नजर आया। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष सिनियर सिटीजन द्वारा पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। इसी दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के जयकारों से परिसर गूंज उठा। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा चारों ओर बेला, गुलाब और रंग-बिरंगे पुष्पों के पौधो से सुशोभित है। जिससे पूरा परिसर और भी मनमोहक दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर फोकस लाइट से रोशनी की जा रही है। राज्योत्सव की इस उल्लासमयी संध्या में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा श्रद्धा, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बनकर सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर फोकस लाइट से आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने ली पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक
रायपुर, 13 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में सीएसपीडीसीएल, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियो की बैठक लेकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे जिले में प्राथमिकता से क्रियान्वित किया जाना चाहिए। […]
5 वर्षों के बाद पुन प्रारंभ हुआ आयुष केंद्र
सुकमा, 06 जनवरी 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले के नागरिकों को पारंपरिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के विशेष निर्देश और व्यक्तिगत रुचि के चलते, सुकमा स्थित आयुष स्पेशलिटी क्लिनिक में पंचकर्म चिकित्सा का […]
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान खरीदी हेतु प्रशिक्षण आयोजित
मुंगेली, 05 नवंबर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री हर्षवर्धन चौहान ने कम्प्यूटराइजेशन एवं समिति माड्यूल, ट्रायर रन, टोकन, […]


