छत्तीसगढ़

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2025/sns/-सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि “मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *