बलौदाबाजार, 29 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी पहल हम होंगे कामयाब अंतर्गत जिले के प्रतिभाशाली एवं मेधावी युवाओं का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत कुल 40 युवाओं का चयन उड़ान आईएएस एकेडमी रायपुर के लिये हुआ है जहां युवाओं को निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान किए जाएंगे। चयनित युवाओं का गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मनित भी किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक क्यूआर-आधारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा दी गई थी। निर्धारित अवधि में जिले के 600 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया जो इस पहल की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है। प्राप्त आवेदनों में से पात्रता एवं वरीयता के आधार पर शीर्ष 200 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। इसके पश्चात 12 दिसंबर 2025 को जिला ऑडिटोरियम में चयनित अभ्यर्थियों के लिए मूल्यांकन का आयोजन किया गया, जिसमें 200 में से 150 युवाओं ने सहभागिता की। मूल्यांकन उपरांत उड़ान आईएएस अकादमी, रायपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 40 युवाओं का अंतिम चयन किया गया। यह पहल न केवल युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करती है बल्कि जिले में शैक्षणिक उत्कृष्टता समान अवसर तथा प्रशासनिक नेतृत्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। चयनित युवाओं में जनक राम ,डिगेश्वरी साहू, पुरूषोत्तम देवांगन, रूपेश घृतलहरे, यामिनी पटेल, रमा वर्मा, चन्द्रशेखर बंजारे, रोशनी टंडन, महेंद्र मनहरे, एसकुमारी, अंजू वर्मा, प्रेक्षा साहू, निखिल, नंदनी, खिलेन्द्र कुमार वर्मा, किरण कैवर्त्य, आर्यन कुमार, पूजा, पिकेश ध्रुव, लोकेश्वर प्रसाद, कुलदीप, दीपांजलि सिन्हा, खिलेश ध्रुव, तरूण सिंह कुंजाम, उमा वर्मा, विद्या साहू, अंजू रात्रे, देव वर्मा, संजना, रीतू, रंजीत कुमार, पितेश्वरी साहू, प्रियंका भारती, कल्पना कैवर्त्य, ,चांद, हरि शंकर ध्रुव
कुंभज कुमार साहू, अंकित अवस्थी, गुलशन पटेल, उषा यादव शामिल है।


