बीजापुर, 31 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ आईडियाथान 2025 के अंतर्गत नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बीजापुर तथा शासकीय शहीद वेंकटराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीजापुर के संयुक्त तत्वावधान में एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 29 अक्टूबर 2025 को किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. देवेन्द्र मरावी, सहायक प्राध्यापक, बस्तर विश्वविद्यालय, जगदलपुर, एवं डाॅ. अमर सिंह साहू, प्राचार्य, शासकीय शहीद वेंकटराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीजापुर, उपस्थित रहे। साथ ही श्री पी. आर. खण्डेलवाल, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बीजापुर, तथा प्रबंधकगण श्री डी. पी. साहू और श्री सिद्धांत दुबे ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप योजना, नवाचार, तथा इंडियाथान प्रतिस्पर्धा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने युवाओं को नये विचार (Innovative Ideas) विकसित करने एवं उन्हें स्टार्टअप में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कुछ विद्यार्थियों ने अपने अभिनव विचार भी साझा किए, जिन्हें सराहा गया।

