सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरूवार को सुबह 10 बजे सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसीर, गाताडीह और लेन्ध्रा सहकारी समितियों का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां एग्रीस्टेक के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने इन समितियों में उपस्थित किसानों से उनके एग्रीस्टेक पंजीयन की पूर्णता के बारे में पूछताछ किया। साथ ही ऐसे किसान जिनके एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं हो पाया है, उन किसानों से पंजीयन नहीं होने के कारण की जानकारी ली। कलेक्टर ने पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, तहसीलदार और एसडीएम से उनके एग्रीस्टेक पंजीयन आईडी के टेक्निकल बिन्दुओं में किसी प्रकार की कोई समस्या या आपसी समन्वय की कमी तो नहीं, इन सब बातों पर चर्चा किया और किसानों के पंजीयन कार्य में किसी प्रकार की रूकावट बाधा को शीघ्र निराकरण कर उनके पंजीयन कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम वर्षा बंसल, कृषि उप संचालक आशुतोष श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त व्यास नारायण साहू, तहसीलदार शनि पैकरा आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
स्पॉन्सरशिप योजना से संवर रहा बच्चों का भविष्य
कोरबा, 23 जुलाई 2025/sns/- जिलों में बच्चों के देखरेख एवं संरक्षण को सुनिश्चित किए जाने हेतु किशोर न्याय अधिनियम तथा आदर्श नियम के प्रावधान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से मिशन वात्सल्य (एकीकृत बाल संरक्षण) योजना संचालित है। योजना अंतर्गत विधि से संघर्षरत एवं देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु […]
महिला सशक्तिकरण केन्द्र के एक संविदा पद के लिए 3 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव, 31 जनवरी 2026/sns/-भारत सरकार की एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत जिले में राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र संचालन हेतु एक संविदा पद (जेण्डर विशेषज्ञ, अनुसूचित जनजाति) के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक एवं […]
योग के साथ भविष्य निर्माण ‘‘मोर गांव मोर पानी’’ महा अभियान जल संरक्षण को बढ़ावा देने 15000 से अधिक सोकपीट (सोकता गढ्ढा) श्रमदान से बनाने का लक्ष्य
बिलासपुर, 21 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने 21 जून योग दिवस के साथ ही ‘‘मोर गांव मोर पानी’’ के तहत जिले के सभी लोगों को श्रमदान से सोकपीट (सोकता गढ्ढा) अपने-अपने घरांे, बाड़ी में बनाने हेतु आह्वान किया है। जिले के सभी आवास हितग्राही एवं लखपति दीदियों द्वारा अपने-अपने घरों में सोकपीट का […]

