मोहला, 25 अक्टूबर 2025/sns/- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन पट्टा खदानों के आवंटन के लिए इलेक्ट्रॉनिक निलामी (रिवर्स ऑक्शन) आयोजित की जा रही है। इस प्रथम चरण में कुल दो खदानों – तोलुम और कहगांव, दोनों तहसील मानपुर में – का आवंटन किया जाएगा। निलामी में भाग लेने के लिए अर्हता प्राप्त बोलीदाता ही शामिल हो सकते हैं। तकनीकी और वित्तीय बोली 14 नवंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन MSTC पोर्टल स्वीकार की जाएगी। निविदा की विस्तृत नियमावली और शर्तें खनिज साधन विभाग की वेबसाइट https://chhattisgarhmines.gov.in जिला कार्यालय की वेबसाइट https://mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in तथा संबंधित ग्राम पंचायत और जिला पंचायत भवनों के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।
संबंधित खबरें
युकियुक्त करण से शिक्षकों की विशेषज्ञता का लाभ सही रूप में पहुँच रही विद्यार्थियों तक
कोरबा, 06 नवंबर 2025/sns/-प्रदेश सरकार की युक्तियुक्त करण की नीति छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की दिशा में सार्थक प्रयास है। प्रकिया के तहत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लैंगा में हिंदी विषय के शिक्षक श्री गोरेलाल कंवर की पदस्थापना हुई है। विद्यालय में उनके आने से हिंदी विषय बच्चों को रोचक […]
राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
राजनांदगांव, 18 नवम्बर 2025/sns/-चतुर्थ एकलव्य आदर्श विद्यालयों की राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन ओडिशा में किया गया। प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दिव्यांश ने ताइक्वांडो में रजत पदक तथा हुमेश व खेमन और एकलव्य के कबड्डी व कुश्ती में छात्रों ने कास्य पद […]

