मोहला, 25 अक्टूबर 2025/sns/- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन पट्टा खदानों के आवंटन के लिए इलेक्ट्रॉनिक निलामी (रिवर्स ऑक्शन) आयोजित की जा रही है। इस प्रथम चरण में कुल दो खदानों – तोलुम और कहगांव, दोनों तहसील मानपुर में – का आवंटन किया जाएगा। निलामी में भाग लेने के लिए अर्हता प्राप्त बोलीदाता ही शामिल हो सकते हैं। तकनीकी और वित्तीय बोली 14 नवंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन MSTC पोर्टल स्वीकार की जाएगी। निविदा की विस्तृत नियमावली और शर्तें खनिज साधन विभाग की वेबसाइट https://chhattisgarhmines.gov.in जिला कार्यालय की वेबसाइट https://mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in तथा संबंधित ग्राम पंचायत और जिला पंचायत भवनों के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।
संबंधित खबरें
जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र में संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
बीजापुर, 22 जनवरी 2026/sns/-महिला एवं बाल विकास विभाग, बीजापुर द्वारा जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन) के अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।जारी विज्ञापन के अनुसार जिला मिशन समन्वयक (01 पद) एवं जेंडर विशेषज्ञ (02 पद) की भर्ती की जाएगी। जिला मिशन समन्वयक के लिए निर्धारित मासिक वेतन […]
राज्यपाल श्री डेका से महावीर अंतर महाद्वीपीय सेवा संगठन के महासचिव ने की भेंट
रायपुर, 04 जुलाई 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में महावीर अंतरमहाद्वीपीय सेवा संगठन के अंतरर्राष्ट्रीय महासचिव श्री वीर लोकेष कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। संस्था द्वारा इंदौर में दिव्यांग सम्मेलन तथा रायपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रमों मंे बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया गया […]
सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक 26 जुलाई को
राजनांदगांव, 16 जुलाई 2025/sns/- सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में 26 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी सदस्यों को उपस्थित होने का आग्रह किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक […]

