सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 अक्टूबर 2025/sns/- दीपावली पर्व में सभी प्रकार के होटल, खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारी वर्ग यदि नागरिकों की सेहत के विरुद्ध खराब अमानक खाद्य पदार्थ बेचते हैं तो उसकी शिकायत की जा सकती है। राज्य भर के लिए छत्तीसगढ़ के खाद्य और औषधि प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन 9340597097 संचालित किया जा रहा है। बर्फ फैक्ट्री में रासायनिक पदार्थ सैकरीन का उपयोग हो या अन्य रासायनिक पदार्थ की मिलावट से दूध या मिठाई निर्माण, खाद्य पदार्थ के डिब्बे या पैकेट में लेबलिंग नहीं पाने, किसी भी प्रोडक्ट में एक्सपायरी डेट नहीं लिखने, होटल, ढाबा, ठेला द्वारा खाद्य लाइसेंस, पंजीयन नहीं और साफ सफाई की कमी होने पर, इसके साथ साथ दवाई दुकान के एक्सपायरी दवा, खराब मांस मछली, सड़े गले फल, खाद्य एवं पेय पदार्थ से सम्बंधित कोई भी शिकायत के लिए आम नागरिक हेल्पलाइन नम्बर 9340597097 पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लिए बड़ी खुशखबरी
स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लिए बड़ी खुशखबरी वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी S&P Global Ratings ने भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को BBB- से बढ़ाकर BBB और अल्पकालिक रेटिंग को A-3 से A-2 कर स्थिर दृष्टिकोण के साथ अपग्रेड किया है। साथ ही इंडियन इकोनॉमी को लेकर आउटलुक स्टेबल रखा गया है। यह अपग्रेड […]
भोरमदेव शक्कर कारखाना में रियायती दर पर शक्कर वितरण की अंतिम तिथि 29 नवम्बर
कवर्धा, 25 नवम्बर 2025/sns/- भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित राम्हेपुर कवर्धा में अंशधारी सदस्यों रियायती दर पर शक्कर वितरण किया जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यातिद कवर्धा के पेराई सीजन 2025-26 के संचालन को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर वितरण की अंतिम तिथि 29 नवंबर निर्धारित […]
स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय
स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय भिलाईवासियों को मिली 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भिलाई नगर निगम कार्यालय भवन के लिए 20 करोड़ की घोषणा रायपुर 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन से […]

