छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लिए बड़ी खुशखबरी

स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लिए बड़ी खुशखबरी

वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी S&P Global Ratings ने भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को BBB- से बढ़ाकर BBB और अल्पकालिक रेटिंग को A-3 से A-2 कर स्थिर दृष्टिकोण के साथ अपग्रेड किया है। साथ ही इंडियन इकोनॉमी को लेकर आउटलुक स्टेबल रखा गया है।

यह अपग्रेड 18 वर्षों बाद हुआ है, S&P ने आखिरी बार जनवरी 2007 में भारत की रेटिंग बढ़ाई थी। इस वर्ष हुआ यह रेटिंग अपग्रेड यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, भारत की मजबूत आर्थिक नीतियों, राजनीतिक स्थिरता और वैश्विक निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है।

यह उपलब्धि देश के आर्थिक सामर्थ्य और हर भारतीय के बेहतर जीवन के प्रति मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का वैश्विक प्रमाण है। माननीय प्रधानमंत्री जी का सादर अभिनंदन।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *