जांजगीर-चांपा, 16 अक्टूबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए है, और कहा है कि शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या न हो। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जल जीवन मिशन श्री जन्मेजय महोबे ने आज जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित जल प्रदाय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, कार्यपालन अभियंता श्री आदित्य प्रताप सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन योजना के तहत जिन गांवों का कार्य पूर्ण हो गया है उनमें हर घर जल अभियान के तहत नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिले के हर घर जल के तहत सभी 135 प्रमाणीकृत गांवों में शत प्रतिशत जल उपलब्धता के सुचारू रूप से संचालित करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन योजना के तहत् कार्य निर्धारित मापदंड, गुणवत्ता के साथ एवं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में आने वाली बिजली की समस्या के संबंध में संबंधित को प्रगति प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा करते हुए समय पर कार्य पूर्ण कराये जाने में आ रही समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से प्रत्येक योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों को मिशन के संचालन की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से दी जाए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव से पहले सभी जल प्रदाय योजनाओं को पूरी तरह से चालू किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इसके माध्यम से सभी पात्र घरों में जल उपलब्धता की गारंटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिक योजना है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा, साथ ही प्रतिदिन की प्रगति की मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।
संबंधित खबरें
वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अटल परिसर तहसील और उप पंजीयक कार्यालय का लोकार्पण किया
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 जुलाई 2025/sns/- वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ पी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रविवार को दोपहर में सरिया के तहसील कार्यालय, नवीन उप पंजीयक कार्यालय का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री ने तहसीलदार कोमल साहू और उप पंजीयक शारदा सिदार को उनके कुर्सी पर बैठाकर उनको पदीय दायित्व […]
जल जीवन मिशन से ग्राम रूपाकाठी में जीवन की गुणवत्ता में हुआ सकारात्मक सुधार
राजनांदगांव, 24 जनवरी 2026/sns/-जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम रूपाकाठी में ग्रामीणों के लिए सुरक्षित एवं नियमित पेयजल की उपलब्धता एक गंभीर चुनौती थी। ग्रामीणों को अपनी दैनिक जल आवश्यकताओं के लिए हैंडपंप, कुओं तथा सीमित जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। साथ ही ग्रामीणों को ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की उपलब्धता के लिए […]
एस.आई.आर. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित
मुंगेली, 31 दिसम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के संबंध में जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी सभा कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने की। उन्होंने एसआईआर […]

