रायगढ़, 10 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व दृष्टि दिवस 2025 के अवसर पर आज जिले में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. मीना पटेल और जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा के संचालन में जिले के समस्त विकासखंडों में यह आयोजन हुआ। इस अवसर पर नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों एवं आमजनों को नेत्र सुरक्षा के उपाय और सामान्य नेत्र रोगों की जानकारी दी गई। जिसमें मधुमेह, मोबाइल व कंप्यूटर उपयोग, बदलती जीवनशैली के कारण होने वाले दृष्टि दोषों जैसे मायोपिया, एम्बलोपिया, आँखों का सुखापन आदि पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बताया गया कि मधुमेह रोगियों को हर 6 माह में आंखों की नियमित जांच करानी चाहिए, जिससे आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखा जा सके। बच्चों और नवयुवकों में दृष्टि दोषों की बढ़ती समस्या को देखते हुए संतुलित आहार में विटामिन ए युक्त भोजन जैसे पालक, गाजर, पपीता, आम, अंडा, मछली और दूध को शामिल करने पर जोर दिया गया।सामान्य नेत्र सुरक्षा के बताए गए उपायआंखों को दिन में दो बार साफ पानी से धोना, साफ तौलिया का उपयोग करना। तेज रोशनी और धूप से बचाव हेतु चश्मे का प्रयोग हेतु कहा गया। नेत्र पर चोट या कुछ गिरने की स्थिति में मलने के बजाय साफ पानी से धोना। चलती बस में, लेटे हुए या कम रोशनी में न पढ़ने की सलाह दी गई। बाजार में बिकने वाली बिना पर्ची की आंखों की दवा से परहेज और डॉक्टर से ही परामर्श लेने की अपील की गई। साथ ही स्कूलों में बच्चों के नेत्र परीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया।निःशुल्क नेत्र जांच व इलाज की सुविधाऑखों की जांच मेडिकल कॉलेज एवं सभी जिला चिकित्सालयों में नेत्र विषेषज्ञ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नेत्र सहायकों द्वारा नेत्रों का निःषुल्क जांच एवं उपचार किया जाता है। 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को मोतियाबिंद की जांच नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र/जिला चिकित्सालय में कराते रहना चाहिए, जहां मोतियाबिंद की निःषुल्क जॉच उपचार एवं ऑपरेषन की सुविधा उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
बिहान दीदीयों ने सजाया दिवाली के लिए दुकान दीदियों की दुकान 18 अक्टूबर तक पहले दिन हजारों में हुई बिक्री
बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई राह पर चल पड़ी है योजना के तहत विभिन्न कौशल में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी ये दीदियां समूह के माध्यम से अपने हाथों से विभिन्न सामाग्री का निर्माण कर रही हैं और बाजार में बेचकर आय अर्जित […]
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली समय-सीमा की बैठक
जांजगीर-चांपा, 02 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का […]
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए स्वदेशी सुरक्षा अभियान कार्यक्रम में
दुर्ग, 23 अगस्त 2025/sns/- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के नया बस स्टैंड पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कोका-कोला और […]

