मोहला, 09 अक्टूबर 2025/sns/- साधारण रेत खदानों के ई-नीलामी रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया अब एमएसटीसी पोर्टल के जरिए की जाएगी। इसी संबंध में दुर्ग संभाग के सभी जिलों के इच्छुक बोलीदाताओं और अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला 10 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्ग जिला पंचायत सभागार में दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण में निविदा प्रक्रिया, पंजीयन, बोली प्रणाली, पात्रता शर्तें व लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन ने सभी इच्छुक बोलीकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की है।
संबंधित खबरें
सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता से करें – एसडीम श्री सूरज कश्यप- सुकमा में बस्तर ओलम्पिक की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न
सुकमा, 08 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में आज एसडीएम कार्यालय सुकमा के सभाकक्ष में बस्तर ओलम्पिक-2025 के सफल आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सुकमा श्री सूरज कश्यप ने की। बैठक में जिले में आयोजित होने वाले बस्तर ओलम्पिक के लिए पंजीयन की प्रगति, […]
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश
कवर्धा, 16 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले की पेयजल व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। विशेष रूप से ग्रामीण, वनांचल क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या नहीं होनी […]
‘बस्तर पंडुम 2026’ हेतु उच्चस्तरीय बैठक का हुआ आयोजन उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैठक में हुए शामिल 05 जनवरी-05 फरवरी 2026 तक ‘बस्तर पंडुम 2026’ का होगा आयोजन
रायपुर, 01 दिसंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को जीवंत बनाने के लिए ‘बस्तर पंडुम 2026′ के आयोजन के लिए शनिवार को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के रायपुर स्थित निवास पर उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल […]

