कवर्धा, 08 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरूराम निषाद (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा द्वारा जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन 14 अक्टूबर 2025, दोपहर 12ः00 बजे किया जाएगा। बैठक में शासन के समस्त विभागों द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितार्थ संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर निर्धारण के संबंध में भी विशेष चर्चा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगणों को बैठक में उपस्थित रहकर आवश्यक जानकारी एवं अभिलेखों सहित सहभागी होने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
अंबिकापुर 08 जनवरी 2026/sns/- जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में बुधवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से एजेंडेवार चर्चा की।बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता ने जिले में उपलब्ध पेयजल स्रोतों […]
सारंगढ़ में पहली बार दिखा राज्योत्सव का अदभुत सामूहिक नृत्य का संगम स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने राज्योत्सव में मचाया धूम
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 05 नवंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य बनने की खुशी को जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में सभी दलों के स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने सामूहिक रूप से मंच और पूरे परिसर में नृत्य कर अद्भुत आनंद का दृश्य बनाया। सभी दर्शक इतना नृत्य एकसाथ पहली बार राज्योत्सव में देखें। रजत जयंती पर्व की खुशी को सभी […]
किसान जीतेन्द्र तारम ने कहा शासन की धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी
मोहला, 8 जनवरी 2026/sns/-खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों पर तेजी से धान खरीदी का कार्य जारी है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी किसानों के लिए केवल उपज बेचने का माध्यम नहीं, बल्कि उनके सपनों को साकार करने का मजबूत आधार बन रही है। इसी व्यवस्था […]

