कवर्धा, 08 अक्टूबर 2025/sns/- कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.) मोहतराखुर्द में 04 अक्टूबर 2025 को दीक्षांत समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी प्रशिक्षार्थियों को अंकसूची एवं राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनटीसी) प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षकगण, प्रशिक्षणार्थी एवं भूतपूर्व प्रशिक्षार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह का उद्देश्य प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को उनके व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत के लिए प्रोत्साहित करना था।
संबंधित खबरें
जहां प्रशासन सुनता है, वहां उम्मीदें सच होती हैं
मुंगेली, 30 जुलाई 2025/sns/- ‘‘जहां प्रशासन सुनता है, वहां उम्मीदें सच होती हैं’’। कभी बारिश की बूँदों से टपकती छत और दीवारों की सीलन से जूझते मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम चकरभाठा के निवासी श्री धन सिंह आज एक नई उम्मीद के साथ भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। वर्षों से वे एक जर्जर और असुरक्षित […]
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में विविध कार्यक्रम आयोजित
बीजापुर, 03 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में एजुकेशन सिटी स्थित समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांगजन ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी, समाज कल्याण विभाग श्री नारायण प्रसाद गवेल […]
खरीफ फसल सिंचाई हेतु पानी वितरण पर संभागायुक्त ने की बैठक
रायपुर, 20 अगस्त 2025/sns/- रायपुर संभागायुक्त श्री एम.डी. कावरे ने आज अपने कार्यालय में खरीफ फसल सिंचाई के लिए पानी वितरण से संबंधित समीक्षा बैठक ली। बैठक में महानदी मंडल रायपुर एवं संबद्ध जल प्रबंध संभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री संतोश कुमार साहू ने बताया कि वर्तमान में कोडापार हेड […]


