कवर्धा, 05 अक्टूबर 2025/sns/- जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) कबीरधाम अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया है। कलेक्टर सह अध्यक्ष डी.एम.एफ. कबीरधाम के अनुमोदन पश्चात् डी.एम.एफ. मद अंतर्गत रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट, सर्जन तथा स्टॉफ नर्स के कुल 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त मूल दस्तावेजों सहित 06 अक्टूबर 2025 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कबीरधाम में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट तथा सर्जन के प्रत्येक पद के लिए एक लाख पचास हजार रुपये मासिक मानदेय तथा स्टॉफ नर्स के चार पदों के लिए बारह हजार रुपये प्रतिमाह का पारिश्रमिक डी.एम.एफ. वेतनमान के अनुसार स्वीकृत किया गया है। पंजीयन का समय दोपहर 11:00 से 1:30 बजे तक, पात्र सूची का प्रकाशन दोपहर 3 बजे तक, दावा आपत्ति के लिए 2 बजे से 2.30 तक निर्धारित किया गया है। दावा-आपत्ति निराकरण की प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने की खाद -बीज़ भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा किसानों क़ो आवश्यकता अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश
बलौदाबाजार, 07 जुलाई 2025/sns/- खरीफ सीजन में खेती किसानी के लिए जिले के किसानों क़ो आवश्यकता अनुसार समय पर खाद और बीज़ उयलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जा रहे है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार क़ो क़ृषि,सहकारिता, विपणन सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में […]
जिले में बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक करें कार्य कलेक्टर
राजनांदगांव, 13 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए समर्पित एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों, […]
भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती
धमतरी, 16 जुलाई 2025/sns/- भारतीय वायुसेना अग्निपथ स्कीम के तहत् अग्निवीर वायु भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। पंजीयन हेतु पोर्टल 31 जुलाई 2025 को रात्रि 11 बजे तक खुली रहेंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी जन्म तिथि 02 जुलाई 2005 और 02 जनवरी 2009 […]


