जांजगीर-चांपा, 30 सितम्बर 2025/sns/- जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे की अध्यक्षता में जनपद पंचायत अकलतरा के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति, उपलब्ध संसाधन तथा आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री रावटे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपूर्ण एवं प्रगतिरत आवासों का कार्य शीघ्र गति से कराया जाए तथा अक्टूबर माह तक सभी आवास पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के लाभार्थियों को समय पर सामग्री उपलब्ध कराई जाए और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। समयबद्ध कार्यवाही न होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत कृषि-आधारित गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो और रोजगार सृजन भी हो सके। उन्होंने कहा कि पशु शेड, मुर्गी शेड, बकरी एवं सूअर पालन शेड जैसे स्थायी संपत्ति निर्माण कार्यों को अधिक से अधिक स्वीकृति दी जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में मनरेगा एवं आवास विभाग की टीम, जनपद पंचायत सीईओ, एसडीओ, पीओ, बीपीएम, सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
महिलाओं और अशासकीय संस्थाओं से मिनी माता सम्मान के लिए 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 सितंबर 2025/sns/- राज्य में विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला और अशासकीय संस्था के योगदान को प्रोत्साहित करने हेतु वर्ष 2025-26 के लिए मिनी माता सम्मान हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीआईसीआई […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में की बड़ी घोषणा
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में की बड़ी घोषणा राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय, केंद्र के समान मिलेगा भत्ता अब 55% से बढ़कर 58% मिलेगा महंगाई भत्ता
राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए बच्चों से नामांकन 20 दिसंबर तक आमंत्रित
मोहला, 06 दिसंबर 2025/sns/- जिले में छत्तीसगढ़ में वर्ष 2025 के लिए राज्य वीरता पुरस्कार हेतु बच्चों के नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को दिया जाएगा जिन्होंने डूबते व्यक्ति को बचाने, आग से जान बचाने, चोरी या लूट की घटना में बहादुरी दिखाने या […]

