जांजगीर-चांपा, 30 सितम्बर 2025/sns/- जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे की अध्यक्षता में जनपद पंचायत अकलतरा के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति, उपलब्ध संसाधन तथा आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री रावटे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपूर्ण एवं प्रगतिरत आवासों का कार्य शीघ्र गति से कराया जाए तथा अक्टूबर माह तक सभी आवास पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के लाभार्थियों को समय पर सामग्री उपलब्ध कराई जाए और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। समयबद्ध कार्यवाही न होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत कृषि-आधारित गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो और रोजगार सृजन भी हो सके। उन्होंने कहा कि पशु शेड, मुर्गी शेड, बकरी एवं सूअर पालन शेड जैसे स्थायी संपत्ति निर्माण कार्यों को अधिक से अधिक स्वीकृति दी जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में मनरेगा एवं आवास विभाग की टीम, जनपद पंचायत सीईओ, एसडीओ, पीओ, बीपीएम, सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु बिलासपुर संभाग के 850 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्याधाम रवाना
रायपुर, 04 दिसंबर 2025/sns/- राज्य सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के समस्त जिलों के 850 तीर्थयात्रियों को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी मिलेगा। भारत […]
किसान भाई फसल बीमा का लाभ उठाएं क्षति होने पर तत्काल करें सूचना
धमतरी, 31 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में मौसम में आए अचानक बदलाव को देखते हुए असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे फसल कटाई का कार्य मौसम की स्थिति को देखते हुए ही करें। खेतों में कटाई के बाद रखे गए धान […]
उचित मूल्य दुकानों में शक्कर वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई जारीबचत स्टॉक में 15,280 क्विंटल शक्कर की पाई गई थी कमी166 उचित मूल्य दुकान निलंबित तथा 153 निरस्त 22 दुकान संचालकों पर एफआईआर
रायपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- उचित मूल्य दुकानों में हुई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, उचित मूल्य दुकान संचालक से राशि वसूली के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से 2023 के बीच हुई अनियमितता के कारण 166 उचित मूल्य […]


