सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक में उपस्थित जिले के सभी अधिकारियों को कुष्ठमुक्त का शपथ दिलाया। अधिकारियों ने शपथ लिया कि “हम अपने जिले को कुष्ठमुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हम इसे प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके इसके साथ हम यह भी घोषणा करते हैं कि हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति के साथ भेदभाव करने देंगे। हम व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने के लिए पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे और उनको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना भरपूर योगदान देंगे।”
संबंधित खबरें
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी होंगे मुख्य अतिथि
रायगढ़, 20 जून 2025/sns/- वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में 21 जून 2025 को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउण्ड बोईरदादर, रायगढ़ में प्रात: 7 बजे से आयोजित किया जाएगा।छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग संगम एवं हरित योग’ थीम पर योग दिवस का […]
धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन
रायपुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है। एग्रीस्टैक पोर्टल भारत […]
संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
बलौदाबाजार, 26 जनवरी 2026/sns/- गणतंत्र दिवस के 77 वें वर्षगांठ के अवसर पर आज सुबह 8 बजें संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर दीपक सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।साथ ही परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह, छत्तीसगढ़ महातारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। […]

