छत्तीसगढ़

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत बुलगा में अमृत सरोवर स्थल पर हुआ श्रमदान


अम्बिकापुर, 26 सितम्बर 2025/sns/-  स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत बुलगा में अमृत सरोवर स्थल पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, ग्रामीणजनों, स्वच्छाग्राही समूह की दीदियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने स्वच्छता शपथ ली तथा पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री  देवनारायण  यादव,जनपद सदस्य श्री रमेश जगते, सरपंच बुलगा श्रीमती विनीता भगत सहित स्थानीय जनप्रतिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *