बीजापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- RAMP योजना के अंतर्गत जिले के MSME उद्यमियों तथा जिले में उद्योग स्थापित करने वाले संभावित उद्यमियों एवं बैंकर्स के मध्य “उद्योग- बैंकर्स संवाद” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 26 सितम्बर को कार्यालय जिला पंचायत के सभाकक्ष क्रमांक -02 में प्रातः 10 बजे सेे अपरान्ह 4ः30 बजे तक किया जाएगा। कार्यशाला में विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण योजनाओं की जानकारी, MSME शाखाओं से संबंधित वित्तीय समस्याओं का समाधन, क्रेडिट लिंक्ड योजनाओं CGTMSE, PMEGP आदि की जानकारी, उद्यमियों और बैंकर्स के मध्य प्रत्यक्ष संवाद, महिला उद्यमियों एवं SHG हेतु विशेष मार्गदर्शन, बीजापुर जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से आग्रह है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बीजापुर में एवं मो. नम्बर 8435558175 से संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर सहित 98 अधिकारी बने नोडल तय समय-सीमा में पीएम आवास पूर्ण करने का लक्ष्य
अम्बिकापुर, 09 सितम्बर 2025/sns/- केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना “प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना” के तहत जिले में लंबित एवं निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा तक पूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आदेश जारी कर स्वयं सहित कुल 98 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया […]
एलमागूंडा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली गति हाट-बाज़ार क्लिनिक में बने 84 आयुष्मान कार्ड
सुकमा, 21 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के सशक्त निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में सुकमा जिले के दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन की इसी पहल का परिणाम है कि कोंटा विकासखंड के एलमागूंडा स्थित हाट-बाज़ार […]
जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव में पदस्थ रहे तत्कालीन सहायक ग्रेड-1 श्री विदेशीलाल परजा के आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
राजनांदगांव, 20 दिसम्बर 2025/sns/- जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव में पदस्थ रहे तत्कालीन सहायक ग्रेड-1 श्री विदेशीलाल परजा के आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह प्रार्थना है कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी […]

