अम्बिकापुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- जिले के अपर कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के सुखरी निवासी दिव्यांशी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुखराम एवं तहसील दरिमा के कंठी निवासी राजकुमारी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस शिव प्रसाद राजवाड़े को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।
संबंधित खबरें
बैगा ग्राम सार सडोल में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन हेतु जन जागरूकता शिविर आयोजित
मुंगेली, 03 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के मार्गदर्शन में लोरमी विकाखण्ड के सुदूर वनांचल स्थित बैगा ग्राम छपरवा में टीबी एवं कुष्ठ उन्मूलन के लिए जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 66 मरीजों की जांच की गई, जिसमें संदेहास्पद टीबी […]
विधानसभा अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री ने शासकीय मेडिकल कालेज में 12 करोड़ 5 लाख 92 हजार की लागत के सीटी स्कैन मशीन का किया लोकार्पण
राजनांदगांव, 08 सितम्बर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में 12 करोड़ 5 लाख 92 हजार 500 रूपए की लागत के सीटी स्कैन मशीन का […]
छत्तीसगढ़ रजत जयंती 2025-26 अंतर्गत ग्रामीण अंचलों की संस्थाओं में मिलेट्स प्रदर्शनी व आयुर्वेद जागरूकता संबंधी कार्यक्रम
दुर्ग, 11 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला प्रशासन दुर्ग के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में आयुष विभाग दुर्ग द्वारा ’’हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ थीम पर 01 से 21 सितम्बर 2025 तक विभिन्न प्रकार के आयुर्वेद जागरूकता संबंधी कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित किये जा रहे है […]

