छत्तीसगढ़

बैगा ग्राम सार सडोल में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन हेतु जन जागरूकता शिविर आयोजित

मुंगेली, 03 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के मार्गदर्शन में लोरमी विकाखण्ड के सुदूर वनांचल स्थित बैगा ग्राम छपरवा में टीबी एवं कुष्ठ उन्मूलन के लिए जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 66 मरीजों की जांच की गई, जिसमें संदेहास्पद टीबी मरीज 04,सर्दी-खासी 22, दाद खाज खुजली 11, बीपी शुगर 02,कमजोरी 17, हाथ पैर दर्द 12 एवं अन्य के 02 मरीजों की जांच कर दवाई एवं आवश्यक परामर्श तथा बचाव संबंधी पाम्पलेट वितरण कर जानकारी दी गई। दिया गया। साथ ही टीबी मरीजों के संदेहास्पद मरीजों का जिसके बलगम सीबीनॉट मशीन में जाँच के लिए एकत्र किया जायेगा।
जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने बताया कि जिले के सूदुर पहुँचविहीन बैगाग्रामों में टीबी, एवं लेप्रोसी हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता हैं, जिसमें संदेहास्पद मरीज पाये जाने पर उनकी उपयुक्त जाँच कर चिकित्सा उपलब्ध करायी जाती हैं। उक्त ग्राम में जनजागरण शिविर के लिए एक दिन पूर्व कोटवार के द्वारा मुनादी कराया गया एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों के द्वारा गाँव में प्रचार-प्रसार किया गया था। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डीपीपीएमसी श्री अमित सिंह, पीएमडीटी समन्वयक श्री धीरज रात्रे, सेक्टर सुपरवाइजर मणिलाल पैकरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *