सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 सितंबर 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने में प्रोत्साहित करने और मान्यता देकर उनकी विशेष पहचान बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान के लिए विधि के क्षेत्र में काम करने वालों से पता, प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय कैपिटल कॉम्प्लेक्स महानदी भवन नवा रायपुर पिन कोड 492002 में 30 सितंबर 2025 तक सीधे, व्यक्तिगत, या डाक से आमंत्रित किया है। इस विज्ञापन का प्रकाशन 17 सितंबर के रोजगार और नियोजन अंक में प्रकाशित है, जो वेबसाइट डीपीआरसीजी डॉट जीओवी डॉट इन dprcg.gov.in पर उपलब्ध है। 2 वर्ष (2023 और 2024) का 2 पुरस्कार राज्य अलंकरण समारोह में इस सम्मान के विजेताओं को 1- 1 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए रणनीति बनाकर पढ़ाने के निर्देश दिए
अंबिकापुर, 31 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बुधवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में विगत सत्र में 80 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल के प्राचार्यों की बैठक ली।कलेक्टर श्री वसंत ने स्कूलवार परीक्षा परिणामों का विश्लेषण किया। उन्होंने प्राचार्यों से कम परीक्षा परिणाम के कारणों […]
सफलता की कहानीहितग्राहियों के खिले चेहरे खिले मिला पक्का आशियाना भवन अनुज्ञा और वय वंदन कार्ड सहित कई योजनाओं का लाभ
बिलासपुर, 18 सितंबर 2025/sns/- जिला स्तरीय कार्यक्रम में आज विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को पक्के आशियाने की चाबी, भवन अनुज्ञा, पहले किश्त की राशि और वय वंदन कार्ड प्रदान किए गए। इसके साथ ही लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री […]
थलसेना अग्निवीर भर्ती 25-26 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रशिक्षण
कवर्धा, 03 सितंबर 2025/sns/- भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम घोषित किया जा चुका है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा माह नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित होना संभावित है। कबीरधाम जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने लिखित […]

