कवर्धा, 03 सितंबर 2025/sns/- भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम घोषित किया जा चुका है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा माह नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित होना संभावित है। कबीरधाम जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किया है उन्हें निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाना है, ऐसे अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम में दिनांक 12 सितम्बर 2025 तक अपना नाम दर्ज करा सकते है या गूगल लिंक से अपनी जानकारी भेज सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय या दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
एसडीएम जागेश्वर कौशल ने किया बीजापुर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण
बीजापुर, 08 दिसंबर 2025/sns/- एसडीएम जागेश्वर कौशल ने बीजापुर स्थित धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, टोकन व्यवस्था, बारदाना आपूर्ति तथा धान तौल प्रक्रिया का विस्तृत जायजा लिया।एसडीएम ने मौके पर मौजूद समिति प्रबंधकों और ऑपरेटरों से खरीदी कार्य की प्रगति […]
रजत महोत्सव में जनसंपर्क विभाग की आकर्षक प्रदर्शनी ने खींचा लोगों का ध्यान राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियां छायाचित्रों और वीडियो फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित
बीजापुर, 03 नवम्बर 2025-/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्ष पर बीजापुर जिले में रजत महोत्सव एवं राज्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन मिनी स्टेडियम बीजापुर में किया गया है।राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण […]
यूनिसेफ की रायपुर टीम ने बीजादूतीर कार्यक्रम का किया निरीक्षण
बीजापुर, 11 अगस्त 2025/sns/ – यूनिसेफ की रायपुर टीम, जिसमें बाल संरक्षण स्पेशलिस्ट चेतन देसाई, सोशल एंड बिहेवियर चेंज स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह और अनुराधा शामिल थे, ने बीजादूतीर कार्यक्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत कोडोली में आयोजित विलेज लेवल बीजादूतीर क्लब की बैठक में सरपंच, उप सरपंच, पंच और 30 से अधिक स्वयंसेवकों ने […]

