सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 सितंबर 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने में प्रोत्साहित करने और मान्यता देकर उनकी विशेष पहचान बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान के लिए विधि के क्षेत्र में काम करने वालों से पता, प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय कैपिटल कॉम्प्लेक्स महानदी भवन नवा रायपुर पिन कोड 492002 में 30 सितंबर 2025 तक सीधे, व्यक्तिगत, या डाक से आमंत्रित किया है। इस विज्ञापन का प्रकाशन 17 सितंबर के रोजगार और नियोजन अंक में प्रकाशित है, जो वेबसाइट डीपीआरसीजी डॉट जीओवी डॉट इन dprcg.gov.in पर उपलब्ध है। 2 वर्ष (2023 और 2024) का 2 पुरस्कार राज्य अलंकरण समारोह में इस सम्मान के विजेताओं को 1- 1 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही
सुकमा, 31 अक्टूबर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिला प्रशासन सुकमा पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में 30 अक्टूबर को स्वामी विवेकानंद परिसर सुकमा और कोंटा में आयोजित बीएलओ (मतदान क्षेत्र स्तर अधिकारी) प्रशिक्षण में […]
धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को राहत, विक्रय प्रक्रिया हुई सरल और सुगम
अंबिकापुर, 06 जनवरी 2026/sns/- जिले में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शी व्यवस्था के चलते किसानों को धान विक्रय करने में सुविधा मिल रही है। बेहतर प्रबंधन से धान विक्रय की प्रक्रिया अब पहले की तुलना में अधिक सरल, सुगम और सुविधाजनक हो गई है।अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रजपुरी के निवासी, लघु वर्ग के किसान […]
जनजातीय विकास के लिए तिलकेजा क्लस्टर में आयोजित हुआ जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान
कोरबा, 21 जून 2025/sns/- विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत तिलकेजा क्लस्टर में आज भारत भवन, तिलकेजा में एक दिवसीय जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम बगबुड़ा, भैसमा, चीतापाली, ढोंगदरहा, कुकरीचोली, कुदरी, मसान, कुरूडीह, सराईडीह, पहंदा, भेलवाटार, सकदुकला एवं तिलकेजा के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं विशेषकर […]

