सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 सितम्बर 2025/sns/- कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना खेलभाठा सारंगढ़ ने इच्छुक महिला उम्मीदवार से ग्राम मुड़पार छोटे, हिर्री और रेड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु 24 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज, 5वी, 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है। इन आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका भर्ती के लिए आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो या गांव के सरपंच और सचिव दोनों का हस्ताक्षर युक्त निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए या पटवारी का हस्ताक्षर होना चाहिए।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर की कला, संस्कृति और परंपराओं को समर्पित बस्तर पंडुम 2026 के लोगो एवं थीम गीत का विमोचन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर की कला, संस्कृति और परंपराओं को समर्पित बस्तर पंडुम 2026 के लोगो एवं थीम गीत का विमोचन बस्तर पंडुम हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराओं, कला और विरासत का जीवंत मंच – मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर पंडुम 2026 बनेगा विश्व–स्तरीय सांस्कृतिक आयोजन रायपुर 2 जनवरी 2026/ बस्तर अंचल की […]
छत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की वार्षिक आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन: शामिल हुए वित्त मंत्री रायपुर, 29 जून 2025/ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के नीति प्रबंधन और नियंत्रण में राज्य वित्त सेवा के अधिकारियों की सराहना […]
विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम
जगदलपुर, 03 नवम्बर 2025/sns/- बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दरभा, जगदलपुर, तोकापाल और बस्तर में किया गया। इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप जूनियर- सीनियर वर्ग के ग्रामीण जनों के मध्य जोन आधार पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत जिले के विकासखंडों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक […]


