सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 सितम्बर 2025/sns/- कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना खेलभाठा सारंगढ़ ने इच्छुक महिला उम्मीदवार से ग्राम मुड़पार छोटे, हिर्री और रेड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु 24 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज, 5वी, 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र में संलग्न किया जाना अनिवार्य है। इन आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका भर्ती के लिए आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो या गांव के सरपंच और सचिव दोनों का हस्ताक्षर युक्त निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए या पटवारी का हस्ताक्षर होना चाहिए।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका से सहकार भारती संस्था छत्तीसगढ़ के महासचिव ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, 18 अगस्त 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में सहकार भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासचिव श्री कनीराम ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने 23 एवं 24 अगस्त 2025 को रायपुर में आयोजित सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आंमत्रित किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य […]
ग्रीष्म ऋतु से पूर्व जल उपलब्धता सुनिश्चित करने बनाएं कार्ययोजना: कलेक्टर
मुंगेली, 22 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक लेकर ग्रीष्म ऋतु से पूर्व जिले में पर्याप्त पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गर्मी में निस्तार एवं […]
मलेरिया संवेदनशील क्षेत्रों में मितानिनों की संकुल बैठक संपन्न
सुकमा, 05 दिसंबर 2025/sns/-मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज उप स्वास्थ्य केंद्र मनकापाल में मितानिनों की संकुल बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, जिला मलेरिया सलाहकार श्रीमती राजेश्वरी पी., जिला डाटा […]


