सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 सितंबर 2025/sns/- राज्य में विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला और अशासकीय संस्था के योगदान को प्रोत्साहित करने हेतु वर्ष 2025-26 के लिए मिनी माता सम्मान हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीआईसीआई बैंक के सामने सारंगढ़ ने 26 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। राज्य अलंकरण समारोह में मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) में 2 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। अधिक जानकारी विभागीय वेबसाईट www.cgwcd.gov.in सीजी डब्ल्यूसीडी डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
आतरगांव, खड़गांव और वासड़ी में आयोजित किया गया धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर जनजाति समुदाय के विश्वास का आधार बना धरती आबा शिविर
मोहला, 21 जून 2025/sns/- धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत आज विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत वासड़ी विकासखंड मानपुर के खड़गांव एवं विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत आतरगांव में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। यहां आयोजित शिविरों में महिला […]
सीतापुर विकासखंड की भूसु समिति में यूरिया के नमूनों की गुणवत्ता जांच, विक्रय पर अस्थायी रोक कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई
अम्बिकापुर, 23 जून 2025/sns/- आगामी खरीफ मौसम में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड सीतापुर अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, भूसु का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति में भंडारित यूरिया के बोरों पर बैच […]
नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सील
मुंगेली, 13 फरवरी 2026/sns/- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं वैधानिक प्रावधानों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को सील कर दिया है। यह कार्यवाही नर्सिंग होम एक्ट के नियमों के उल्लंघन एवं चिकित्सक की अनुपस्थिति पाए जाने के बाद की गई। कलेक्टर […]

