राजनांदगांव, 23 सितम्बर 2025/sns/- जिले में सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की विभिन्न योजनाओं और मूलभूत सुविधाएं से लाभान्वित किया जा रहा है। छुरिया विकासखंड के आदि सेवा केन्द्र ग्राम संबलपुर, बडग़ांव, परेवाडीह में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत नागरिकों को शासकीय योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं के साथ स्वच्छता, जल संरक्षण और फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से आदिवासी क्षेत्र के अंतिम छोर तक शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। जिले में आदि कर्मयोगी अभियान बहु विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। यह अभियान योजना निर्माण को संस्थागत रूप देने तथा आदिवासी क्षेत्र में अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में विभिन्न योजनाएं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना, पीएमजनमन योजना, मूलभूत सुविधाएं आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि के क्रियान्वयन, उपलब्धता एवं संतृप्तिकरण तथा भविष्य में आदिवासी ग्रामों में विकास के लिए जानकारी दी जा रही है। जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास और जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पद्मश्री फूलबासन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
साप्ताहिक समय-सीमा बैठक सम्पन्न जनहित के कार्य समय पर पूरे हों कलेक्टर ध्रुव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सुकमा, 23 सितंबर 2025/sns/- एकलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के स्पष्ट निर्देश अधिकारियों को दिए गए।बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल, मुख्यमंत्री घोषणाएं और […]
राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के द्वारा 05 टीबी मरीजों को दिया गया फूड बास्केट
कोरबा, 06 नवंबर 2025/sns/-छ.ग.राज्य के स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कोरबा जिले के घंटाघर में दिनांक 02 नवंबंर से 04 नवंबर तक भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में वाणिज्य, उद्योग […]
महिलाओं के लिए दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन
बीजापुर. 16 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में महिलाओं के लिए दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भ्रमण कार्यक्रम 12 एवं 13 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें बीजापुर जिले की कुल 30 महिलाएं भाग ली हैं। इनमें एनआरएलएम अंतर्गत […]


