मुंगेली, 20 सितम्बर 2025/sns/- जिले में गौधाम संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से रुचि की अभिव्यक्ति अंतर्गत 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि गौधामों में निराश्रित, घुमंतू गौवंशीय पशुओं तथा पुलिस द्वारा जब्त किए गए पशुओं को विस्थापित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं भर्राकुण्डा रोड, चमारी से कार्यालयीन समय मंे सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही गौधाम योजना के दिशा-निर्देश जिले की वेबसाइट www.mungeli.gov.in से भी डाउनलोड की जा सकती है।
संबंधित खबरें
बारिश से 91 गांवों में हुई थी बिजली आपूर्ति बाधित विद्युत वितरण कंपनी ने 65 गांवों में किया बहाल
जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/sns/- सोमवार से हुई मूसलाधार बारिश ने बस्तर जिले में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। भारी बारिश के कारण जिले के 91 गांवों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। बिजली के तार और खंभे कई जगहों पर टूट गए थे, जिससे इन गांवों में अंधेरा छा […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
मंत्रिपरिषद के निर्णयदिनांक – 11 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उचित प्रबंधन हेतु अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके वर्ष 2005, 2006, 2007, 2008 तथा […]
मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2022 अंतर्गत दावा प्रकरणों की समीक्षा 31 अक्टूबर को
जगदलपुर, 30 अक्टूबर 2025/sns/- टक्कर मार कर भागना, मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2022 के अंतर्गत दावा प्रकरणों की समीक्षा-स्वीकृति हेतु कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त श्री हरिस एस की अध्यक्षता में 31 अक्टूबर 2025 को समय शाम 6 बजे जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक रखी गई है।

